पोटका में छापेमारी अभियान, अवैध स्टोन लदे दो वाहन पकड़ाया

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : कोवाली थाना क्षेत्र में अंचल अधिकारी इम्तियाज अहमद व कोवाली थाना प्रभारी अमित कुमाप रविदास ने सोमवार को अवैध स्टोन व बालू ढुलाई के विरूद्ध संयुक्त रूप से छापामारी किया गया। इस छापामारी के दौरान तिरिंग हल्दीपोखर मुख्य पथ पर दो हाइवा वाहन संख्या-ओडी19बी/ 6013 व जेएच 05 एयू/1282 में अवैध स्टोन चिप्स लदे वाहनों को पकड़ा। इसके बाद अंचल अधिकारी अहमद के लिखित शिकायत पर कोवाली थाना मे केस दर्ज करते हुए वाहन को जब्त कर लिया गया। पुलिस द्वारा मामले में अनुसंधान की कार्यवाही की जा रही है। छापेमारी के दौरान हाइवा संख्या-जेएच05 बीबी/2378 वाहन में लदे गिट्टी का वैधता की जांच के लिए जिला खनन पदाधिकारी व परिवहन पदाधिकारी को वाहनों को लिखित आवेदन देकर छानबीन किया जा रहा है।

Advertisement
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *