डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : अगर आप जून के महीने में रेल यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रैक रीलेइंग ट्रेन ब्लॉक के कारण कल से जून के अंत तक 8 मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।
क्यों लिया जा रहा है ब्लॉक?
राजगांगपुर-राउरकेला और गारपोस-राउरकेला के बीच रेलवे ट्रैक के नवीनीकरण का काम होना है। हर ब्लॉक के दौरान करीब 1 किलोमीटर ट्रैक को बदला जाएगा, जिससे राउरकेला से झारसुगुड़ा के बीच ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
रद्द रहने वाली ट्रेनों का पूरा शेड्यूल
हटिया-राउरकेला मेमू एक्सप्रेस: 16, 23 और 30 जून को रद्द रहेगी।
राउरकेला-हटिया मेमू एक्सप्रेस: 17, 24 जून और 1 जुलाई को रद्द रहेगी।
झारसुगुड़ा-राउरकेला मेमू पैसेंजर: 16, 23 और 30 जून को रद्द रहेगी।
डाउन लाइन ब्लॉक के कारण रद्द ट्रेनें
हटिया-राउरकेला मेमू एक्सप्रेस: 11, 18 और 25 जून को रद्द रहेगी।
राउरकेला-हटिया मेमू एक्सप्रेस: 12, 19 और 26 जून को रद्द रहेगी।
झारसुगुड़ा-राउरकेला-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर: 12, 19 और 26 जून को रद्द रहेगी।
इन ट्रेनों के रूट और समय में बदलाव
राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस: यह ट्रेन 16, 23 और 30 जून को अपने निर्धारित समय से 1 घंटे देरी से खुलेगी।
हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस: इस ट्रेन को 11, 18 और 25 जून को तीसरी रेललाइन पर नियंत्रित कर चलाया जाएगा।
जानकारी के अनुसार जून के अंत तक हर मंगलवार को अप लाइन में दोपहर 2:15 से शाम 6:00 बजे तक (3 घंटे 45 मिनट) और हर शुक्रवार को डाउन लाइन में शाम 3:00 से 6:45 बजे तक ब्लॉक रहेगा।

