धनबाद मंडल अंतर्गत विभिन्न स्टेशनों और परिसरों में रेलवे कर्मचारियों ने चलाया जागरूकता अभियान

KK Sagar
1 Min Read

“स्वच्छता ही सेवा” थीम पर आधारित पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा 2024 मनाया गया।  इस स्वछता अभियान के तहत, रेलवे कर्मचारियों ने धनबाद के विभिन्न स्टेशनों और परिसरों में स्वच्छता अभियान चलाया और स्थानीय निवासियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक भी किया।

रेलवे कर्मचारियों ने घर-घर जागरूकता अभियान चलाया और पम्प्लेट्स बांटे। उन्होंने स्थानीय निवासियों को कचरा निष्पादन के तरीकों की जानकारी दी और 3R (Reduce, Reuse, Recycle) पहल की जानकारी दी। रेल परिसरों के आसपास के क्षेत्रों में सफ़ाई की गई। इस अभियान का उद्देश्य स्थानीय निवासियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में शिक्षित करना है।

भारतीय रेलवे का उद्देश्य स्थानीय निवासियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में शिक्षित करना है। इस अभियान के द्वारा स्थानीय निवासियों को सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण बनाए रखने में उनकी भूमिका और जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक किया गया।

Advertisement
Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....