Railway News: महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने किया राजगीर-तिलैया एवं बंधुआ-प्रधान खांटा रेलखंड का निरीक्षण, राजगीर स्टेशन के पुनर्विकास कार्य की भी की समीक्षा

mirrormedia
2 Min Read

मिरर मीडिया संवाददाता, धनबाद: आज बुधवार को महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने दानापुर मंडल के पटना-राजगीर तथा धनबाद मंडल के बंधुआ-प्रधान खांटा रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इन रेल मार्गों में पड़ने वाले स्टेशनों, रेल पुलों, रेलवे ट्रैक, ऊंचाई, सिगनलिंग सिस्टम सहित यात्री सुविधा एवं संरक्षा से जुड़े पहलुओं का गहन मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने संरक्षा पर विशेष बल देते हुए इसके प्रति हमेशा सतर्क रहने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के क्रम में, महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने राजगीर स्टेशन का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म आदि की साफ-सफाई सहित यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही समस्त सुविधाओं का मुआयना किया। इसके अलावा, उन्होंने राजगीर-तिलैया रेलखंड पर स्थित वृहत रेल पुल संख्या 47 का निरीक्षण किया और संरक्षा से जुड़े प्रत्येक पहलुओं की बारीकी से समीक्षा की। राजगीर में महाप्रबंधक ने अधिकारियों के साथ राजगीर स्टेशन के पुनर्विकास कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पुनर्विकास कार्य को उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। ज्ञात हो कि पुनर्विकसित स्टेशन भवन आकर्षक डिजाइन के साथ उन्नत और अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से युक्त होगा।

निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक ने धनबाद स्टेशन का भी निरीक्षण किया। इसके पश्चात महाप्रबंधक ने झाझा से पटना तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया।

इस दौरान दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक जयंत कुमार चौधरी तथा धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा अपने-अपने क्षेत्राधिकार में महाप्रबंधक के साथ उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views