रेल यात्री ध्यान दें: लखनऊ मंडल में काम के चलते जलियांवाला बाग एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के मार्ग बदले, यहां देखें पूरी लिस्ट

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: अगर आप मई के महीने में ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। उत्तर रेलवे के लखनऊ (चारबाग) डिवीजन में विकास कार्यो और ट्रैक मेंटेनेंस के चलते रेल प्रशासन ने मेगा ब्लॉक लिया है। इस वजह से दक्षिण पूर्व रेलवे ने टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को उनके नियमित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है। चक्रधरपुर रेल मंडल के टाटानगर स्टेशन से खुलने वाली जलियांवाला बाग एक्सप्रेस 04 मई से 25 मई के बीच अलग-अलग तारीखों पर बदले हुए रूट से चलेगी।

जलियांवाला बाग एक्सप्रेस (टाटानगर-अमृतसर)
​ट्रेन नंबर 18103 टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के बजाय जफराबाद-सुल्तानपुर-लखनऊ होकर चलेगी।
​प्रभावित तिथियां: 04, 06, 11, 13, 18, 20 और 25 मई।

पुरुलिया-आनंद विहार एक्सप्रेस
​ट्रेन नंबर 14021 पुरुलिया से दिल्ली के आनंद विहार जाने वाली यह एक्सप्रेस लखनऊ-सुल्तानपुर-जफराबाद के रास्ते अपनी मंजिल तक पहुंचेगी।
​प्रभावित तिथियां: 08, 15 और 22 मई।

शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस
​ट्रेन नंबर 15021 शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस का मार्ग भी बदला गया है। अब यह पंडित दीन दयाल उपाध्याय (DDU)-वाराणसी-वाराणसी सिटी-औनरिहार होकर गोरखपुर जाएगी।
​प्रभावित तिथियां: 12, 19 और 26 मई।

गोरखपुर-शालीमार एक्सप्रेस
​वापसी में ट्रेन नंबर 15022 गोरखपुर-शालीमार एक्सप्रेस भी औनरिहार-वाराणसी सिटी-वाराणसी-पंडित दीन दयाल उपाध्याय के रास्ते संचालित होगी।
​प्रभावित तिथियां: 18 और 25 मई।

Share This Article