9.4 C
New York
Friday, March 29, 2024

Buy now

ठंड से बेहाल झारखंड को अभी बारिश भी करेगा परेशान : 29-30 दिसंबर तक कई क्षेत्रों में बारिश के आसार

मिरर मीडिया : ठंड से परेशान झारखंड को अभी और भी मौसम की मार झेलना पड़ सकता है। आपको बता दें कि मौसम विभाग की ओर से आज झारखंड के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि होने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में बारिश के बाद झारखंड के अधिकांश इलाकों में ठंड और बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को झारखंड के उत्तरी और मध्य भागों में कुछ जगह पर हल्की बारिश होने के आसार हैं।

बता दें कि इससे पहले सोमवार को भी झारखंड के कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 28-29 को झारखंड के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गयी है। ऐसे में 30 दिसंबर के बाद से ठंड बढ़ेगी और तापमान में गिरावट होगी। मौसम विभाग के अनुसार 28 दिसंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं मंगलवार को झारखंड का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर 28 से 30 दिसंबर तक रहेगा। इस दौरान बारिश की संभावना जतायी जा रही है

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड की राजधानी रांची समेत, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, चतरा, पलामू और गढ़वा में मंगलवार को ओलावृष्टि हो सकती है। राज्य के उत्तर पश्चिमी एवं निकटवर्ती मध्य भाग में डालटनगंज, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, चतरा, कोडरमा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय हूँ, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ। विविध विषयों पर गहराई से शोध करके और उन्हें अपने विशिष्ट नजरिए से प्रस्तुत करके, मैंने पाठकों के बीच एक विश्वसनीय नाम बनाया है। मेरी लेखनी में ज्वलंत मुद्दों, सामाजिक परिवर्तनों और नवीनतम घटनाओं का समावेश होता है, जिससे पाठकों को विस्तृत और सटीक जानकारी मिलती है। मेरा उद्देश्य है कि समाचार को सच्चाई के साथ पेश किया जाए, जिससे समाज में जागरूकता और सकारात्मक परिवर्तन आए। मेरे लेखन का मूल मंत्र है - निष्पक्षता

Latest Articles