जमशेदपुर : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया चेयरमैन गजेन्द्र सिंह ने राज कुमार वर्मा को पूर्वी सिंहभूम जिला सोशल मीडिया को-ऑर्डिनेटर व मंजीत मिश्रा, सुशील कुमार भगत, अक्षय मिश्रा, राजिंदर सिंह व प्रसेनजीत सेन को को- कोर्डिनेटर पद पर नियुक्त किया है।
सभी ने मनोनयन के बाद पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे सहित जिला कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि उनको जो भी जिम्मेदारी दी गई है उसे ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक निभाने का काम करेंगे।
राज कुमार बने जिला कांग्रेस कमिटी सोशल मीडिया को-ऑर्डिनेटर
Leave a comment

