BBC के दफ्तर में आयकर विभाग की रेड : दफ्तर को किया गया सील
1 min read
मिरर मीडिया : BBC के दिल्ली एवं मुंबई ऑफिस में आयकर विभाग द्वारा छापा मारा गया है। आयकर विभाग को कुछ अहम् जानकारियां मिली थी जिसके बाद विभाग ने छापेमारी की है।
सूत्रों कि माने तो IT की 60 से 70 लोगों की टीम इस रेड में शामिल है। जबकि छापेमारी के दौरान सारे कर्मचारियों के फोन बंद करा दिए गए हैं। साथ ही परिसर में किसी को भी आने-जाने से रोक दिया गया है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीबीसी के दफ्तर पर आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है। आयकर विभाग की टीम ने बीबीसी के दफ्तर को सील कर दिया है और रेड अभी जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, टैक्स चोरी के मामले में छापेमारी चल रही है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई बयान सामने नहीं आया है।