Homeधनबादशारदीय दुर्गा पूजा को लेकर जागृत मंदिर में समिति के कार्यकारिणी की...

शारदीय दुर्गा पूजा को लेकर जागृत मंदिर में समिति के कार्यकारिणी की बैठक संपन्न : कि गई तैयारीयों की गई समीक्षा

मिरर मीडिया धनबाद : दुर्गा पूजा की धूम धनबाद जिले में हर जगह देखी जा रही है। विभिन्न स्थानों पर होने वाले पूजा समारोह की तैयारियां भी जोरों पर है। इसी क्रम में धनबाद के चीरागोरा स्थित जागृत मंदिर में शुक्रवार को आगामी होने वाले दुर्गोत्सव की तैयारी को लेकर समिति के कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में 26 सितंबर से शुरू होने वाले शारदीय नवरात्र और उसकी तैयारियों की समीक्षा की गई।

इस बाबत जानकारी देते हुए समिति के उपाध्यक्ष प्रशांत सिन्हा ने बताया कि जागृत मंदिर में नवरात्र के दौरान मां जगदम्बा की विशेष पूजा होती है। नवरात्र के दौरान मंदिर में कई आयोजन होता है। पूरे नौ दिनों तक मां का अलग-अलग श्रृंगार किया जाता है। चार प्रहर की आरती होती है। पूजन के बाद प्रतिदिन भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण होता है। नवरात्र की पहली तिथि को ही मंदिर को विशेष तौर पर सजाया जाता है। महासप्तमी को खीर, महाअष्टमी को हलवा-चना, और महानवमी को खिचड़ी का भोग लगाया जाता है।

अध्यक्ष मनोरंजन दुबे ने बताया कि 2 वर्ष के कोरोना काल के बाद अबकी बार जागृत मंदिर को विशेष तौर पर सजाया जाएगा। मंदिर में निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है। वही सचिव राजेश सिन्हा ने बताया कि मंदिर में पांच प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। प्रतिमा स्थापना को लेकर तमाम व्यवस्थाएं की जा रही है। कमेटी के उपाध्यक्ष बिल्लू गुप्ता ने बताया कि मंदिर परिसर में मां शीतला के मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है जल्द ही शीतला मंदिर में ही प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का आयोजन होगा। कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार ने आम लोगों से अपील की है कि जागृत मंदिर के निर्माण कार्य में यथा संभव सहयोग करें।

बैठक में सर्वसम्मति से वरिष्ठ अधिवक्ता अयोध्या प्रसाद (मुनमुन बाबू) व मनोज मालाकार , विजय तिवारी, अरूण दूबे, आशीष आनंद,कुणाल सिंह को कमिटी का संरक्षक, मनोरंजन कुमार दुबे अध्यक्ष, राजेश कुमार सिन्हा सचिव, कुमार अरविन्द कोषाध्यक्ष, रविन्द्र कुमार, प्रशांत सिन्हा, उपाध्यक्ष, बिल्लू कुमार गुप्ता, अनुप कुमार सहाय, नितिश कुमार सह सचिव, राजमनी देवी सह कोषाध्यक्ष एवं अजय कुमार भट्ट मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया।

spot_img

latest articles

explore more

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here