सेवानिवृत आईपीएस राजीव रंजन सिंह ने अपने समर्थकों के साथ थामा भाजपा का दामन : कहा भाजपा के साथ हमेशा से रहा वैचारिक जुड़ाव

mirrormedia
2 Min Read

मिरर मीडिया : झारखंड में सेवानिवृत आईपीएस अधिकारी राजीव रंजन सिंह ने भाजपा का दामन थामा है। ऐसे में झारखंड में अपनी मजबूत स्थिति को बनाने में जुटी बीजेपी को बल जरूर मिल सकता है। जबकि लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में लगी भाजपा को झारखंड में और ज्यादा मजबूती मिल सकती है।

20 साल से ज्यादा समय तक पुलिस सेवा में कार्यरत रहे झारखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी राजीव रंजन सिंह ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। वह एक साल पहले ही झारखंड पुलिस के डीआईजी के पद से सेवानिवृत हुए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के सामने उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले पलामू के रहनेवाले राजीव रंजन सिंह ने कहा कि भाजपा के साथ उनका हमेशा से वैचारिक जुड़ाव रहा है। उन्होंने आगे कहा कि रिटायरमेंट के बाद काफी लंबे सोच विचार के बाद उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने का फैसला किया। उन्होंने अपनी पुलिस सेवा के दौरान बेदाग छवि का जिक्र करते हुए कहा कि 20 साल के उनके कार्यकाल में उनपर कोई भ्रष्टाचार का इल्जाम नहीं लगा। ऐसे में वह भाजपा को प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए सबसे उपयुक्त मानते हैं और इसलिए पार्टी का दामन थामा है।

एक तरफ भाजपा यहां की 14 सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए रणनीति बना रही है वहीं दूसरी तरफ भाजपा के साथ कई बड़े चेहरे जुड़ने की उम्मीद प्रदेश में हैं।

आपको बता दे कि सेवानिवृत आईपीएस अधिकारी राजीव रंजन सिंह झारखंड में रांची, जमशेदपुर सहित कई जिलों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और वह प्रदेश की राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक संरचना से अच्छी तरह से वाकिफ हैं। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए राजीव रंजन सिंह ने कहा कि उन्होंने एक साल तक इंतजार करने के बाद पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *