जल जीवन और स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा, एक माह में 200 शौचालय निर्माण का लक्ष्य

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर: समाहरणालय सभागार में जल जीवन मिशन व स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की प्रगति को लेकर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में योजनाओं की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई और अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के कड़े निर्देश दिए गए।

प्रमुख बिंदुओं पर हुई चर्चा
​बैठक के दौरान मुख्य रूप से ओडीएफ प्लस गांव, 5 स्टार मॉडल गांव, गोबर गैस प्लांट, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट और हर घर नल जल योजना की प्रगति रिपोर्ट जांची गई।

बैठक के मुख्य निर्देश
​जिन लाभुकों ने शौचालय का निर्माण पूरा कर लिया है, उन्हें तत्काल राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही, प्रत्येक प्रखंड को अगले एक माह में 200 नए शौचालय निर्माण पूर्ण करने का लक्ष्य दिया गया है। अगले एक माह के भीतर जिले के 205 गांवों को ‘वन स्टार’ श्रेणी में लाने का टास्क अधिकारियों को सौंपा गया। HCL और UCIL कंपनी क्षेत्रों में वॉटर सप्लाई स्कीम का डाटा जुटाकर फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया गया।
​घाटशिला में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट के सिविल कार्यों को जल्द पूरा कर आवश्यक मशीनें खरीदने के निर्देश दिए गए। सी.पी. ग्राम और झारजल पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समय सीमा के भीतर निपटारा करने की हिदायत दी गई।
इनकी रही उपस्थिति:
​इस महत्वपूर्ण बैठक में कार्यपालक अभियंता (पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल) श्री सुनील कुमार, आदित्यपुर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता श्री सुमित कुमार सहित सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, जिला एवं प्रखंड समन्वयक उपस्थित रहे।

Advertisement

Share This Article