बिहार की राजनीति के दिग्गज नेता और राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने जन्मदिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की। रोहिणी ने सिंगापुर में अपना जन्मदिन मनाया। खास बात ये रही कि उन्होंने पिता लालू के साथ जन्मदिन का केक काटा।
पिता को बताया आराध्य
रोहिणा आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “अपने जन्मदिन के इस विशेष दिन को अपने परिवार और अपने आराध्य पापा के साथ मनाकर मैं स्वयं को बेहद सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूं जिनके होने से सुकून भरा और मुकम्मल जीवन लगता है, उनके साथ खुशियां साझा करने से घर सच में पूरा जहान लगता है।”
रोहिणी ने पिता लालू यादव को केक खिलाया
लालू प्रसाद यादव इन दिनों सिंगापुर में हैं। वे वहां अपने नियमित स्वास्थ्य परीक्षण (रूटीन चेकअप) के लिए गए हैं। अपनी बेटी रोहिणी आचार्य के आवास पर ठहरे हुए हैं। इसी क्रम में रोहिणी आचार्य ने पिता के साथ अपना जन्मदिन मनाया। बर्थडे का केक कटिंग के बाद रोहिणी ने पिता लालू यादव को केक खिलाया। इस विशेष अवसर पर सोशल मीडिया पर कई दिल छू लेने वाले वीडियो साझा किए हैं।
विधानसभा चुनाव के बाद छोड़ दिया था घर
पिछले कुछ समय से रोहिणी पार्टी की रणनीतियों और चुनावी हार को लेकर सार्वजनिक रूप से नाराजगी जाहिर करती रही हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद 15 नवंबर की देर रात राबड़ी देवी का आवास छोड़ दिया था। रोहिणी राबड़ी आवास से रोते-रोते निकली थीं। उन्होंने आरोप लगाया था कि चप्पल से मारकर उन्हें घर से निकाला गया है। उन्होंने तेजस्वी यादव कुछ खास लोगों पर पार्टी तोड़ने और हार का ठीकरा भी फोड़ा था।

