यूनियन और अधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया निरीक्षण
मिरर मीडिया धनबाद : रविवार को धनबाद डीएस कॉलोनी में रूफ क्लीनिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में डीएस कॉलोनी को साफ सफाई के साथ-साथ क्वाटर का रख-रखाव का भी निरीक्षण किया गया जिसमें विशेष रूप वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी, धनबाद जे पी सिंह, राकेश कुमार, वरीय मंडल अभियन्ता (भू सम्पदा), धनबाद, सहायक मंडल अभियंता धनबाद, ए के पांडेय, यूनियन के ए के दा,सोमेन दत्ता,एन के खवास,आरके प्रसाद,विजय कुमार,एन मंजेश्वर राव,धनबाद के सभी वेलफेयर इंस्पेक्टर,CHI विभाग के कर्मचारी, इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारी और स्काउट एंड गाइड शामिल थे।
दरअसल धनबाद रेल मंडल में ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के साथ रेल प्रशासन के स्थाई वार्ता (PNM मीटिंग) में 13 अगस्त 2021 को ईसीआरकेयू के केंद्रीय अध्यक्ष डीके पांडेय द्वारा रेल कॉलोनी का जर्जर स्थिति मुद्दे उठाया गया था, इस पर यह निर्णय लिया गया था कि, लगातार धनबाद के अधिकतर रेलवे कॉलोनी के क्वार्टर में छत से पानी टपकने की शिकायत मिल रहीं थी।
वहीं इस शिकायत को दूर करने के लिए संयुक्त रुप से निरीक्षण कर शिकायत दूर करना है। इसी के तहत आज धनबाद डीएस कॉलोनी में रूफ क्लीनिंग अभियान चलाया गया, वहीं आगे भी इसी तरह का संयुक्त अभियान अब धनबाद के सभी कॉलोनियों में किया जाएगा।