सम्राट चौधरी पैदल पहुंचे मुख्यमंत्री सचिवालय, पहले ही कम कर चुके हैं काफिले में गाड़ियों की संख्या

Neelam
By Neelam
2 Min Read

देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि देखी जा रही है। इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। कांग्रेस ने तो पीएम मोदी को ‘महंगाई मैन’ बताया है। हालांकि, दूसरी ओर बड़ी पीएम मोदी को डीज और पेट्रोल के खर्चे को कम करने की अपील का असर भी देखा जा रहा है। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सुर्खियों में हैं। इसका कारण है उनका पैदल चलना है।

सुरक्षाकर्मियों के साथ पैदल पहुंचे सचिवालय

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ पैदल ही सचिवालय पहुंचे। मुख्यमंत्री ने इस पहल का वीडियो अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर वे लोकसेवक आवास से पैदल मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचे। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है।

जनप्रतिनिधि से अतिरिक्त वाहन से बचने की अपील

इसके पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपील भी कर चुके हैं कि मंत्री, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि बिना अतिरिक्त वाहन के सार्वजनिक कार्यक्रमों में जाएं। राज्य की जनता से मेट्रो, बस, ऑटो या अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट के प्रयोग पर जोर देने का आग्रह कर चुके हैं।

मंत्री दीपक प्रकाश भी पैदल पहुंचे दफ्तर

इधर, मुख्यमंत्री की तरह ही मंत्री दीपक प्रकाश भी पैदल ही अपने दफ्तर पहुंचे। वहीं शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ई रिक्शा से अपने दफ्तर पहुंचे। इस दौरान मंत्रियों के स्टाफ और सुरक्षाकर्मी भी उनके साथ पैदल या ई-रिक्शा से चलते दिखाई दिए।

पीएम मोदी की अपील का असर

वैश्विक संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर के लोगों से अपील की थी कि पेट्रोल डीजल की खपत को कम करें। सोना कम खरीदें, विदेश यात्रा न करें। अब इसका असर देश भर में हो रहा है। खास करके भाजपा शासित प्रदेशों के नेताओं के द्वारा इस पर अमल किया जा रहा है। बिहार में भी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों के द्वारा इस पर अमल किया गया।

Share This Article