HomeधनबादDhanbadआपकी सरकार - आपके द्वार शिविर में संगीता मुर्मू को साइकिल खरीदने...

आपकी सरकार – आपके द्वार शिविर में संगीता मुर्मू को साइकिल खरीदने के लिए मिला चेक

मिरर मीडिया : राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में 24 नवंबर से शुरू हुए आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान आज गोविंदपुर प्रखंड के देवली पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवली की संगीता मुर्मू, पिता दशरथ मुर्मू, को साइकिल खरीदने के लिए अंचल अधिकारी रामजी वर्मा और अन्य पदाधिकारियों द्वारा चेक प्रदान किया गया।

चेक मिलने के बाद संगीता मुर्मू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि अब उन्हें अपने घर से स्कूल आने-जाने में आसानी होगी और पढ़ाई में अधिक समय दे पाएगी।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular