धनबाद। नगर निकाय चुनाव के तहत महापौर पद के लिए मतगणना का दूसरा राउंड पूरा हो गया है। निर्वाची पदाधिकारी (महापौर) सह अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार ने धनबाद नगर निगम के सामान्य प्रेक्षक श्री रोबिन टोप्पो की अनुमति से प्रत्याशियों को मिले मतों की संख्या जारी की।
दूसरे राउंड की गिनती में कुल 1,07,727 वोटों की गणना की गई, जिनमें 7,826 मत रिजेक्ट हुए।
🔹 दूसरे राउंड के बाद प्रमुख प्रत्याशियों की स्थिति
संजीव सिंह – 28,377 वोट
चंद्र शेखर अग्रवाल – 18,433 वोट
संजीव कुमार – 15,789 वोट
शमशेर आलम अंसारी – 10,246 वोट
प्रकाश कुमार – 4,195 वोट
इंदु देवी – 4,096 वोट
🔹 अन्य प्रत्याशियों को मिले वोट
अमित कुमार अग्रवाल – 1,474
आकाश दुसाध – 988
उमेश पासवान – 815
कुसुम देवी – 936
जावेद इकबाल – 1,104
दिलीप कुमार – 744
दीनानाथ ठाकुर – 624
नवल किशोर पासवान – 697
मो. परवेज खान – 793
बिनोद कुमार सिंह – 735
भृगु नाथ भगत – 843
मुकेश कुमार पांडेय – 519
यौगेंद्र प्रधान – 313
रवि चौधरी – 1,365
रवि बुंदेला – 986
राजकुमार कनौजिया – 393
राम विनय सिंह – 518
राहुल कुमार चौहान – 1,055
मो. रुस्तम अंसारी – 790
लक्ष्मी देवी – 850
शांतनु कुमार चंद्रा – 1,207
शिल्पी शर्मा – 439
के.सी. सिंहराज – 577
दूसरे राउंड के बाद संजीव सिंह ने मजबूत बढ़त बना ली है। हालांकि अभी आगे के राउंड की मतगणना शेष है, ऐसे में अंतिम परिणाम को लेकर सस्पेंस बरकरार है।
मतगणना केंद्र के बाहर समर्थकों की भीड़ जुटी हुई है और हर राउंड के साथ राजनीतिक हलचल तेज होती जा रही है।

