Share Market में सुस्ती के बीच IPO में तेजी, आज से 10 कंपनियों में कमाई का बड़ा मौका

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। इसके बावजूद आईपीओ बाजार में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। इस सप्ताह कुल 10 कंपनियां अपना आईपीओ लेकर आ रही हैं, जिनमें 5 मेनबोर्ड और 5 एसएमएस सेगमेंट की कंपनियां शामिल हैं।

मुख्य मेनबोर्ड आईपीओ
स्काईवेज एयर: आज (24 अगस्त) खुल रहा यह आईपीओ ₹582 करोड़ का है, जिसमें ₹2.89 करोड़ के नए शेयर और ₹184 करोड़ का ऑफर फॉर सेल शामिल है। इसका प्राइस बैंड ₹131 से ₹138 प्रति शेयर तय किया गया है।
सिम्बायोटेक फार्मालैब: यह ₹1,757 करोड़ का आईपीओ भी आज से खुल रहा है। इसमें ₹150 करोड़ के नए शेयर और ₹1,607 करोड़ का OFS है। इसका प्राइस बैंड ₹938 से ₹988 प्रति शेयर है।
हाई-टेक इंजीनियर्स: इसका साइज ₹135.73 करोड़ है, जिसमें ₹1.13 करोड़ के नए शेयर और 1.43 करोड़ शेयर OFS के जरिए पेश होंगे। प्राइस बैंड ₹50 से ₹53 प्रति शेयर है।
अन्नू प्रोजेक्ट्स: यह आईपीओ 25 अगस्त से 28 अगस्त तक खुला रहेगा। इसका कुल साइज ₹175.06 करोड़ है और प्राइस बैंड ₹94 से ₹99 प्रति शेयर है।
लुमिनो इंडस्ट्रीज: यह ₹700 करोड़ का आईपीओ 27 अगस्त से 31 अगस्त तक खुला रहेगा। इसका प्राइस बैंड ₹78 से ₹82 प्रति शेयर तय किया गया है।

एसएमई सेगमेंट के आईपीओ
एबीएच हेल्थकेयर: 24 अगस्त आज से खुलेगा, प्राइस बैंड ₹96–102 है।
​मधुर निट क्राफ्ट: 24 अगस्त आज से खुलेगा, प्राइस बैंड ₹95–100 तय किया गया है।
सुमैक्स इंजीनियरिंग: यह आईपीओ 25 अगस्त को खुलेगा, जिसका प्राइस बैंड ₹95–100 है।
क्विक फोरेंसिक सॉल्यूशंस & कम्प्लीट स्पोर्ट्स: ये आईपीओ 25 अगस्त को खुलने जा रहे हैं।

Share This Article