मिरर मीडिया : “नमामि गंगे योजना” के तहत आगामी 03 नवंबर तक निर्धारित “गंगा उत्सव” के दौरान प्रमुख जलस्रोतों के तटो/घाटों पर श्रमदान, प्रतियोगिताएं, वृक्षारोपण, गंगा चौपाल सहित विभिन्न सांस्कृतिक तथा जगरुकतापरक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है।

इस संबंध में निदेशक, एनईपी ने बताया कि आज एग्यारकुण्ड प्रखंड के मैथन डैम में सेल्फी प्वाइंट लगाया गया तथा जल स्त्रोतों की स्वच्छता हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कलियर सोल में दामोदर नदी के घाट पर श्रमदान से स्वच्छता, रंगोली कार्यक्रम, हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
निरसा एवं गोविंदपुर प्रखंड में नदियों एवं तालाबों के घाटों की सफाई की गई। जिले के बेकारबांध में स्थित राजेंद्र सरोवर में सेल्फी प्वाइंट अधिष्ठापित किया गया तथा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
इस दौरान लोगों ने जल स्त्रोतों को स्वच्छ रखने की शपथ ली। इसी प्रकार अन्य प्रखंडों में भी कई सांस्कृतिक एवं जागरूकतापरक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तथा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

