Homeराज्यJamshedpur News700 ग्राम अफीम के साथ तस्‍कर गिरफ्तार, 2 लाख 49 हज़ार नकद...

700 ग्राम अफीम के साथ तस्‍कर गिरफ्तार, 2 लाख 49 हज़ार नकद व मोबाइल बरामद

जमशेदपुर : चौका पुलिस ने गुप्‍त सूचना के आधार पर एक अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी व्यक्ति की पहचान बर्मामाइंस निवासी सुजीत कुमार साहू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुजीत कुमार साहू लगातार अफीम की तस्करी इलाके में कर रहा था। इस बार वह अफीम का गादा भुइयांडीह ले जाने की फिराक में था। लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया।जानकारी देते हुए एसडीपीओ संजय सिंह ने बताया कि पुलिस को अफीम का गादा ले जाने की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद चौका थाना क्षेत्र के नागासेरेंग में नेशनल हाईवे पर चेकनाका लगाकर वाहन जांच शुरू किया गया। इस दौरान पुलिस जांच को देखकर मोटरसाइकिल सवार भागने की कोशिश कर रहा था। लेकिन पुलिस के जवानों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। उसकी तलाशी में 700 ग्राम अफीम का गादा, 2 लाख 49 हज़ार रुपये और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

Most Popular