Homeरांचीरांची में हुए हिंसा और पत्थरबाजी में अबतक दो लोगों की मौत...

रांची में हुए हिंसा और पत्थरबाजी में अबतक दो लोगों की मौत : रिम्स अस्पताल में चल रहा था इलाज

मिरर मीडिया : झारखंड के रांची में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा में दो लोगों की मौत की खबर सामने आई हैं। जिसमें एक मृतक का नाम कैफी है और दूसरे का नाम है मोहम्मद साहिल है। बता दें कि 11 घायलों का इलाज रांची के रिम्स अस्पताल में चल रहा है। हिंसा के दौरान दोनों लोग घायल हुए थे, जिसके बाद उन्हें यहां भर्ती कराया गया और इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

गौरतलब है कि भाजपा नेत्री नूपुर शर्मा के द्वारा दिये गए तथाकथित आपत्तिजनक बयान के खिलाफ रांची में विरोध शुरू किया जा रहा था। इस बाबत राजधानी रांची के मेन रोड स्थित इकरा मस्जिद से लेकर डेली मार्केट तक की दर्जनों दुकानें बंद रखी गई है। इसके अलावा अन्य मुस्लिम बहुल इलाकों में भी दुकानें बंद है, इसमें हिंदपीढ़ी, पुंदाग आदि क्षेत्र शामिल है। जबकि जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन किया गया। रांची के इकरा मस्जिद के पास नमाज के बाद लोगों की भीड़ है।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular