नीट पेपर लीक मामले को लेकर शनिवार को बिहार बंद के दौरान हुए उग्र प्रदर्शन के बीच सिवान में AK-47 से हवाई फायरिंग करने वाले जवान को निलंबित कर दिया गया। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हुआ था। जिस पर पुलिस मुख्यालय ने संज्ञान लिया और कार्रवाई करते हुए जवान को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।
वायरल वीडियो के आधार पर एक्शन
25 जुलाई को छात्र संगठनों के बिहार बंद के दौरान सीवान में प्रदर्शन के दौरान हिंसा में 3 छात्रों को गोली लगी थी। प्रदर्शन के दौरान SIT मेंबर अभिषेक पटेल का एक वीडियो सामने आया था। जिसमें वह प्रदर्शनकारियों की दिशा में AK-47 फायर करते हुए दिख रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद इसकी पुष्टि करते हुए पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है और अब अभिषेक पटेल को सस्पेंड कर दिया गया है।
तेजस्वी ने वीडियो जारी कर उठाए थे सवाल
बिहार विदानसबा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि सीवान जिले में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने गोली चलाई। उन्होंने इस घटना के लिये मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की निंदा की। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कथित घटना का एक वीडियो साझा करते हुए कहा, “सीवान में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने छात्रों पर एके-47 से सीधे गोलीबारी की। जब कोई अपराधी… मुख्यमंत्री बन जाता है तो पुलिस निर्दोष छात्रों पर गोलियां चलाती है….।

