फोटोग्राफर्स एसोसिएशन, धनबाद में नई टीम की बागडोर सुनील सिंह को — वार्षिक बैठक में हुआ सर्वसम्मति से चयन

KK Sagar
3 Min Read

धनबाद। आज दिनांक 02 नवंबर 2025 को धनबाद डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स ट्रेड एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक का आयोजन चैंबर ऑफ कॉमर्स, बैंक मोड़, धनबाद में किया गया। बैठक की अध्यक्षता सुनील कुमार सिंह ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत मीडिया प्रभारी रंजीत जायसवाल ने सभी उपस्थित सदस्यों के अभिवादन के साथ की। इसके पश्चात दीप प्रज्वलन और राष्ट्रीय गान के साथ बैठक का शुभारंभ हुआ।


🔹 वर्ष 2024-25 का लेखा-जोखा और वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत

बैठक में कोषाध्यक्ष प्रकाश कुमार ने वर्ष 2024-2025 का लेखा-जोखा सभी सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से पारित किया गया।
वहीं सचिव रंजीत कुमार गुप्ता ने पिछले वर्ष के कार्यकाल में किए गए संगठनात्मक कार्यों और गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।


🔹 अध्यक्ष ने भविष्य की परियोजनाओं की दी जानकारी

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुनील कुमार सिंह ने पिछले दो वर्षों में संगठन के क्रियाकलापों और उपलब्धियों के बारे में सदस्यों को अवगत कराया। उन्होंने आगामी समय में किए जाने वाले नए प्रोजेक्ट्स और योजनाओं की जानकारी भी साझा की।


🔹 नई कमेटी का गठन

बैठक के अंत में पुरानी कमेटी को भंग करते हुए नई कमेटी का गठन किया गया।
इसमें पुनः सुनील कुमार सिंह को अध्यक्ष, रंजीत कुमार गुप्ता को सचिव, तथा प्रकाश कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया।
इन पदाधिकारियों को उपस्थित 86 सदस्यों की सर्वसम्मति से चयनित किया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सदस्यों ने पुष्पगुच्छ और माला पहनाकर सम्मानित किया।
साथ ही, मृत्युंजय प्रसाद को संगठन का सलाहकार नियुक्त किया गया।


🔹 फेस्टिवल फोटो कॉन्टेस्ट के विजेताओं को मिला सम्मान

बैठक के अवसर पर एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित फेस्टिवल फोटो कॉन्टेस्ट के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।
इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आनंद कुमार विश्वकर्मा, द्वितीय स्थान पर हेमंत कुमार, और तृतीय स्थान पर मोहन देव रहे।
तीनों विजेताओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।


🔹 सदस्यों के योगदान से सफल रहा कार्यक्रम

कार्यक्रम को सफल बनाने में मनीष शाह, मंतोष लाल, सुबोध महाराज, सुभाष सरावगी, सुभाष रजक, मनोज राठौर, रत्नेश कुमार, अनूप साहू, संजय कुमार, सूरज रवानी, आनंद, मिथलेश, सुजीत गुप्ता, विवेक, इसरार उल हक, संजय सिंहा, प्रभास दे, श्याम, पिंटू दत्ता सहित सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....