HomeबिहारSushil Modi Death: कैंसर से लड़ रहे बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री...

Sushil Modi Death: कैंसर से लड़ रहे बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ली आखिरी सांस, दिल्ली के एम्स में इलाज के दौरान हुआ निधन

मिरर मीडिया, डिजिटल डेस्क: Sushil Modi Death बिहार की राजनीति के कद्दावर नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री रहे सुशील कुमार मोदी ने कैंसर से लड़ते हुए दम तोड़ दिया। सोमवार की रात करीब 10 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। सुशील मोदी पिछले छह महीने से कैंसर से पीड़ित थे और दिल्ली स्थित एम्स में उनका इलाज चल रहा था। बीते 3 अप्रैल को उन्होंने खुद अपने कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी दी थी। उसके बाद सोमवार की रात निधन की खबर आई। बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने एक्स अकाउंट पर उनकी मौत की जानकारी देते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

कैंसर होने की जानकारी सुशील कुमार मोदी ने अपने एक एक्स पोस्ट में 3 अप्रैल को दी थी
बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने एक्स अकाउंट पर उनकी मौत की जानकारी देते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की

72 वर्ष की आयु के हो चुके सुशील मोदी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। बिहार में भाजपा को पहचान दिलाने में उनका लंबा योगदान रहा। निधन की खबर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने सोशल मीडिया पर दुख जताया है।

पटना में जन्मे, बिहार को बनाई कर्मभूमि:

सुशील कुमार मोदी का जन्म 5 जनवरी 1952 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। बिहार ही उनकी कर्मभूमि रही। उनके पिता मोती लाल मोदी और माता का नाम रत्ना देवी था। उन्होंने पत्नी जेस्सी सुशील मोदी ईसाई धर्म से हैं और प्रोफेसर हैं। उनके दो बेटे हैं, जिनमें एक का नाम उत्कर्ष तथागत और दूसरे का नाम अक्षय अमृतांक्षु है।

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।
Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular