HomeELECTIONLok Sabha Election 2024Election 2024: ढुलू पर अनुपमा ने फिर साधा निशाना, कहा- गरीब के...

Election 2024: ढुलू पर अनुपमा ने फिर साधा निशाना, कहा- गरीब के बेटे हैं तो फिर कहां से आए करोड़ों रुपए?

डिजिटल डेस्क । धनबाद : Election 2024 इंडिया महागठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। सुबह करीब 10:30 बजे अनुपमा सिंह के जनसंपर्क का आगाज हुआ। उन्होंने सबसे पहले चासनाला स्थित कल्याणेश्‍वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर माथा टेका और क्षेत्र की जनता के लिए सुख-शांति और समृद्ध‍ि की कामना की। उसके बाद चासनाला सरकारी अस्पताल के समीप लोगों ने उनका फूल-माला से स्वागत किया।

अनुपमा ने ढुलू पर साधा निशाना:

इस बीच जनसभाओं को संबोधित करते हुए अनुपमा सिंह ने एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो को आड़े हांथों लिया। उन्होंने कहा कि ढुलू महतो लोगों से कहते फिर रहें कि वे गरीब का बेटा हैं तो लोगों से मैं पूछती हूं किस गरीब के बेटे के पास करोड़ रूपए होते हैं, क्या किसी गरीब के उपर पचास-पचास मुकदमे दर्ज होते हैं। जनता जनार्दन हैं सबकुछ बेहतर समझती है। इसको जवाब 25 मई को मिल जाएगा।

अनुपमा सिंह ने कहा उनका जनता की सेवा करना ही एकमात्र उद्देश्‍य है। विस्थापितों के मुद्दे पर अनुपमा ने कहा लोकसभा चुनाव जीतते ही वो इस समस्या पर काम करना शुरू कर देंगी। उन्होंने कहा कि विस्थापन की समस्या को दूर करने के लिए हर मोर्चे पर काम करेंगी। उन्होंने क्षेत्र में प्रदूषण, भू-धंसान की समस्या समेत रोजगार के मुद्दे पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कोयलांचल की समस्या से वे भलिभांति‍ वाकिफ हैं। वे इन समस्याओं को दूर करने के लिए काम करेंगी। उन्होंने महिलाओं से विशेषकर वोट के दिन मतदान करने जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वोट देना आपका अधिकार है। इसे जाया जाने ना दें। सभी लोग वोट करने जरूर जाएं और लोकतंत्र को मजबूत करें।

उन्होंने असंगठित मजदूरों के समस्याओं पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उनके सांसद बनती ही मजदूरी को दो गुणा किया जाएगा। अनुपमा सिंह ने कहा कि लोडिंग प्वाइंटों से वर्चस्व की लड़ाई को खत्म कराते हुए सभी को बराबर का अधिकार दिलाया जाएगा।

इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह का काफिला बढ़ता ही गया। इस बीच जमकर नारे लगते रहे, धनबाद की सांसद कैसा हो, अनुपमा दीदी जैसा हो।

अनुपमा सिंह का कारवां ने डिगवाडीह बुढ़ीबांध के पास भी जनसभा की। फुसबंगल मस्जिद के समीप आयोजित जनसभा में मुस्ल‍िम भाई-बहनों का जोश देखते बना। यहां उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि अल्पसंख्यकों के अधिकार को किसी भी कीमत पर छिनने नहीं दिया जाएगा। यह मुल्क सभी का है और सभी को बराबर का दर्जा दिया जाएगा। मुस्लिम भाई-बहनों ने कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को भारी मतो से विजयी बनाने का प्रण लिया।

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।
Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular