स्वच्छ उत्सव 2023:प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के लिए शपथ
1 min read
जमशेदपुर : स्वच्छ उत्सव 2023 के अंतर्गत आज जुगसलाई क्षेत्र स्टेशन रोड स्थित, एलआईसी बिल्डिंग वार्ड 14 में जुगसलाई नगर परिषद द्वारा प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के लिए शपथ लिया गया। वहीं प्लास्टिक प्रतिबंध को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही साथ “कचड़े का स्रोत पृथक्करण” को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। गीले कचरे का इस्तेमाल खाद बनाने के लिए और सूखे कचड़े का इस्तेमाल कर दोबारा से उपयोगी चीजे जैसे घर में सजावट का सामान, खिलौने, कबाड़ से जुगाड, प्लास्टिक बोतलों से इको ब्रिक, पुनः उपयोग होने उपयोगी चीजे बनाकर स्वच्छोत्सव 2023 में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।