स्वच्छ उत्सव अभियान 8 से 30 मार्च तक
1 min read
जमशेदपुर : स्वच्छता उत्सव 8 से 30 मार्च तक मानगो नगर निगम क्षेत्र में चलाया जाएगा। महिला आइकॉन अग्रणी स्वच्छता पुरस्कार 2023, स्वच्छता यात्रा, जीएफसी इनफ्लुएंस नेटवर्क, स्वच्छता मशाल मार्च ,स्वच्छता शपथ आदि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान के तहत व्यक्तिगत महिला उद्यमी, स्वयं सहायता समूह, सूक्ष्म उद्यम, स्टार्टअप, गैर सरकारी संगठन आदि भाग ले सकते हैं।
कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देश पर महिला आइकॉन अग्रणी स्वच्छता पुरस्कार 2023 के लिए आज कैंप कर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जागरूक किया गया। वहीं कई आवेदन फॉर्म भरवाए गए। साथ ही मास्टर ट्रेनर के लिए भी आवेदन फॉर्म भरवाया गया।
इसमें विषयगत क्षेत्र सामुदायिक शौचालय के प्रबंधन, सफाई टैंक सफाई सेवाएं, यूज्ड और सेफ्टएज ट्रीटमेंट सुविधाएं, नगर पालिका अवशिष्ट संग्रहण व परिवहन, प्रचार प्रसार, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, प्रशिक्षण आदि हैं। कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव ने बताया इस अभियान के तहत वार्ड वाइज 200 से अधिक मास्टर ट्रेनर बनाने का लक्ष्य है। स्वच्छता उत्सव महिलाओं को प्रमुखता देते हुए उनके द्वारा भरे आवेदन को व भाग लेने के लिए महिलाओं के आवेदन को विभाग भेजा जाएगा। वहीं चयन के बाद उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। इस अभियान के तहत अधिक से अधिक गली मोहल्ले नगर निगम क्षेत्र में प्रचार प्रसार किया जाएगा और लोगों को जागरूक किया जाएगा।