सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल, शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे सीएम नीतीश

Neelam
By Neelam
2 Min Read

सैयद अता हसनैन ने बिहार के नए राज्यपाल के तौर पर शपथ ले ली। पटना के लोकभवन में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। वे राज्य के 43वें राज्यपाल बने हैं। सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी समेत कई मंत्री रहे मौजूद।

इससे पहले गुरुवार को ही राज्यपाल सैयद अता हसनैन पटना पहुंच गए थे। वहां बिहार विधानसभा स्पीकर डॉ प्रेम कुमार ने उनका स्वागत किया। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने भी वहीं उनका स्वागत किया। इस दौरान कई और गणमान्य लोग भी नए राज्यपाल का स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंचे थे।

लेफ्टिनेंट जनरल की पोस्ट से रिटायर

सैयद अता हसनैन इंडियन आर्मी के सीनियर ऑफिसर रहे। फिर वो भारतीय सेना से लेफ्टिनेंट जनरल की पोस्ट से रिटायर हुए। नए राज्यपाल करीब 40 वर्षों तक देश की सेना में सेवा दे चुके हैं। सुरक्षा से जुड़े कई मामलों में उनकी कार्यकुशलता ने उनके सीनियर से लेकर मातहतों तक को प्रभावित किया।

जम्मू-कश्मीर में कई मिशन को लीड किया

आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर में भी सैयद अता हसनैन ने कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं और बड़े एवं खास पदों पर काम किया। एंटी टेररिस्ट ऑपरेशंस में भी उन्होंने कई बार नेतृत्व किया। इसको लेकर उन्हें सुरक्षा और स्ट्रैजिक मिशन का एक्सपर्ट भी माना जाता है।

Share This Article