जमशेदपुर : टाटा मोटर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते को पुलिस ने थाने से पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया है। बिरसानगर पुलिस ने बुधवार सुबह ही गुरमीत सिंह तोते को बिल्डर शंभू दास पर फायरिंग मामले में उनके घर से गिरफ्तार किया था। मिली जानकारी के मुताबिक एक मंत्री की पैरवी के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में ना भेजकर पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया। बता दे कि 3 नवंबर को बिरसानगर थाना के पास शंभू दास पर फायरिंग की गई थी। इस मामले में पुलिस ने फायरिंग करने वाले मंगल सिंह को मंगलवार को ही गिरफ्तार किया था। मंगल सिंह की निशानदेही पर हथियार उपलब्ध करवाने वाले रवि को भी पुलिस ने धर दबोचा। पूछताछ में रवि ने शंभू दास का नाम लिया। उसने पुलिस को बताया कि शंभू दास पर गोली गुरमीत सिंह के इशारे पर चलायी गयी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

