टाटा स्टील कर्मियों को ग्रेड रिवीजन के लिए करना होगा और इंतजार, जानिए अब कब होगी अगली बैठक

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर: टाटा स्टील के हजारों कर्मचारियों के लिए एक जरूरी खबर है। उनके बहुप्रतीक्षित वेतन समझौते (ग्रेड रिवीजन) को लेकर चल रहा इंतजार थोड़ा और बढ़ गया है। प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारियों के शहर से बाहर होने के कारण फिलहाल इस बातचीत पर ब्रेक लग गया है।

25 से 27 मई तक नहीं होगी कोई बैठक
​मिली जानकारी के अनुसार टाटा स्टील प्रबंधन के सीनियर अधिकारी इस समय शहर से बाहर हैं। इस वजह से 25 मई से लेकर 27 मई तक ग्रेड रिवीजन को लेकर कोई भी आधिकारिक बैठक या वार्ता नहीं होगी। अधिकारियों के वापस लौटते ही बैठकों का दौर एक बार फिर शुरू किया जाएगा।

जनवरी 2025 से ही लंबित है ग्रेड रिवीजन
​गौरतलब है कि टाटा स्टील के लगभग 10,800 कर्मचारियों का ग्रेड रिवीजन 1 जनवरी 2025 से ही पेंडिंग है। कर्मचारी बड़ी उम्मीद के साथ इस समझौते की ओर देख रहे हैं, क्योंकि इसके फाइनल होते ही उनके वेतन और भत्तों में अच्छी बढ़ोतरी होने वाली है।

29 मई को टाटा वर्कर्स यूनियन की बड़ी मीटिंग
​इस बीच यूनियन ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। 29 मई को सुबह 9 बजे टाटा वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग बुलाई गई है। इस बैठक का मुख्य फोकस ग्रेड रिवीजन पर चर्चा करना है। इसके अलावा अन्य जरूरी मामलों) पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

जून में ‘इंडस्ट्रियल टूर’ पर निकलेंगे कमेटी मेंबर
​खबर यह भी है कि टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर जून के महीने से एक औद्योगिक भ्रमण पर जाने वाले हैं। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य दूसरे राज्यों और प्रतिष्ठित कंपनियों के वर्क कल्चर, काम करने के तौर-तरीकों और श्रमिक हित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को समझना है। वहां के बेहतरीन अनुभवों और वर्किंग मॉडल को सीखकर टाटा स्टील में भी लागू करने की कोशिश की जाएगी, ताकि कर्मचारियों को और बेहतर माहौल मिल सके।

Share This Article