Homeबोकारोमुहर्रम में निकाले जाने वाला ताजिया आया हाई टेंशन तार की चपेट...

मुहर्रम में निकाले जाने वाला ताजिया आया हाई टेंशन तार की चपेट में : 4 की मौत 13 गंभीर रूप से घायल : बोकारो के पेटरवार की घटना

मिरर मीडिया : मुहर्रम के मौके पर ताजिया निकाले जाने के क्रम में एक बड़ा हादसा होने की खबर सामने आ रही है। हादसा बोकारो के पेटरवार की है। जानकारी के अनुसार झारखंड स्थित बोकारो के पेटरवार थाना क्षेत्र के खेतको में करंट लगने से 4 लोगों की मौत हो गई है जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घायल सभी का इलाज बोकारो जनरल अस्पताल में चल रहा है। बताया गया है कि मुहर्रम में बिजली की हाई टेंशन तार की चपेट में ताजिया के आने से यह घटना घटित हुई है जिसमें 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जबकि 4 की मौत हो गई है।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular