झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का शिक्षक मिलन समारोह आयोजित, संत शिरोमणि रविदास जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Manju
By Manju
3 Min Read

जमशेदपुर : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई का शिक्षक मिलन समारोह सह वन भोज का आयोजन आदिवासी एसोसिएशन हॉल सीतारामडेरा जमशेदपुर में किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से चार सौ से अधिक शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया।

आज के कार्यक्रम की शुरुआत संत शिरोमणि रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथि कोल्हान के क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक निर्मला बरेलिया, जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष पांडे, झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्याध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ल, राज्य महासचिव निखिल मंडल , संध्या प्रधान द्वारा किया गया। स्वस्तिक वाचन पंडित दामोदर झा द्वारा किया गया।
मंच संचालन संगठन सचिव अरुण कुमार व स्वागत भाषण जिला प्रधान सचिव दाखिन टुडू ने किया। स्वागत गान बसंती कुजूर, सुलोचना कुजूर, अर्चना,दीपा,अरुंती कुमारी, सुनीता, अंजलि कुमारी, गीता टीम द्वारा किया गया। जमशेदपुर के दोनों शैक्षणिक प्रखंड के 38 अवकाश प्राप्त शिक्षक शिक्षिकाओं को शाल प्रशस्ति पत्र, पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया गया। साथ ही साथ सभी प्रखंडों के उत्कृष्ट शिक्षक शिक्षिकाओं को उनके विशिष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
राज्याध्यक्ष राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि शिक्षकों की लम्बित प्रोन्नति व एमएसीपी का लाभ जल्द से जल्द मिले। इसके लिए राज्य स्तर पर सचिव से वार्ता हो चुकी है। 20 बर्ष के बाद जिनको ग्रेड 7 का लाभ दिया जाएगा। उनका वेतन एफडीआई 22(1)(I) के अनुसार होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी लम्बित प्रोन्नति यथाशीघ्र दिया जाए।
मुख्य अतिथि बरेलिया द्वारा कहा गया कि शिक्षकों की समस्याओं का निदान करना मेरी प्राथमिकता में है। साथ ही साथ जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष पांडे ने कहा कि मैं जितने भी लम्बित कार्य है मैं करूंगा। शिक्षक संघ का सहयोग से जिला में शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने का भरपूर प्रयास करुंगा। जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि संघ और विभाग के संयुक्त प्रयास से शिक्षक की विभिन्न समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करता रहूंगा।
आज के कार्यक्रम में सरायकेला के जिला सचिव अमित कुमार, राजेंद्र कुमार कर्ण, खुदी राम महाली, जगदीश मंडल, सुधीर चंद्र मुर्मू, पुलीन कुईला, श्यामल मंडल, उपेन्द्र चक्रवर्ती, सुनिल मुर्मू सहित सभी प्रखंडों के पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *