चौक-चौराहों में जलाया गया अलाव, बढ़ते ठंड को लेकर की गई व्यवस्था

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए मानगो नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न स्थानों में अलाव जलाने का कार्य किया जा रहा है। कार्यालय मानगो नगर निगम द्वारा ओल्ड पुरुलिया रोड, डिमना रोड, डिमना चौक, मानगो चौक, पारडीह चौक आदि कई स्थानों के चौक- चौराहे पर अलाव जलाए जा रहे हैं। ताकि लोगों को ठंड से निजात मिल सके। अलाव जलते ही रिक्शा और ठेला चालक ठंड से बचने के लिए अलाव के पास पहुंच गए।

कार्यपालक पदाधिकारी ने ठंड के मौसम तक नगर निगम के चौक चौराहों आदि स्थानों में प्रतिदिन अलाव जलाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि तापमान में गिरावट आ रही है। जिससे ठंड काफी बढ़ गयी है। शहर में गरीब और निःसहाय लोगों और वैसे लोग जिन्हें ठंड से बचने के लिए पर्याप्त कपड़े नहीं है। वैसे लोगों के लिए अलाव ही एकमात्र सहारा है। इसको देखते हुए प्रमुख चौक-चौराहों में अलाव जलाया जा रहा है।

Advertisement
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *