Homeविदेशतुर्की देश का बदला नाम अब जाना जाएगा "तुर्कीये" के नाम से

तुर्की देश का बदला नाम अब जाना जाएगा “तुर्कीये” के नाम से

मिरर मीडिया : इस्लामिक देश तुर्की ने अपना आधिकारिक नाम बदल दिया है। यानी तुर्की अब से तुर्किये नाम से जाना जाएगा। आपको बता दें कि अंकारा के औपचारिक अनुरोध पर सहमत होने के बाद इस यूरोपीय देश को अब से संयुक्त राष्ट्र में भविष्य में ‘तुर्किये’ के नाम से पहचान मिलेगी।

दरअसल इस देश का कहना है कि टर्की (इंग्लिश में) का मतलब पक्षी या मूर्ख व्यक्ति से होता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, कैम्ब्रिज इंग्लिश डिक्शनरी में ‘टर्की’ की एक परिभाषा है, ‘कुछ ऐसा जो बुरी तरह से विफल हो जाता है’ और “बेवकूफ या मूर्ख व्यक्ति”।

सूत्रों कि माने तो तुर्किये शब्द तुर्की लोगों की संस्कृति, सभ्यता और मूल्यों का सबसे अच्छा प्रतिनिधित्व और अभिव्यक्ति वाला है। वहीं अब नए री-ब्रांडिंग में सभी निर्यात किए गए उत्पादों में मेड इन तुर्किये का लोगो होगा, जो ‘हैलो तुर्किये’ पर्यटन योजना के समान होगा, जिसे वर्ष की शुरुआत में लॉन्च किया गया था।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular