September 29, 2023

Mirrormedia

Jharkhand no.1 hindi news provider

कांग्रेस ने झारखंड की 14 में से नौ लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने का लिया फैसला : शेष 5 सीटों को I.N.D.I.A गठबंधन के घटक दलों के लिए लगाएगी जोर

1 min read

मिरर मीडिया : आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने झारखंड की 14 में से नौ लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है। शेष पांच सीटों पर वह इंडिया गठबंधन के घटक दलों के प्रत्याशियों की जीत के लिए जोर लगाएगी।

बता दें कि यह फैसला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, झारखंड प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय की मौजूदगी में राज्य इकाई की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में लिया गया।

गौरतलब है कि विपक्षी पार्टी I.N.D.I.A में 26 दलों का गठबंधन है। जबकि NDA में 38 दल जुड़े हैं। वहीं झारखंड से JMM भी I.N.D.I.A के घटक दल है। झारखंड की कुल 14 सीटों में 9 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारने का फैसला किया जबकि बाकी बचे 5 सीटों में गठबंधन के घटक दल के लिए छोड़ दिया जिसमें झारखंड सत्ता दल की JMM भी शामिल है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह JMM को कहाँ तक हजम होती है।

Share this news with your family and friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.