जापान पर साल का सबसे खतरनाक चक्रवाती तूफान टाइफून हिनानोर का खतरा : 241 प्रति किलोमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है आगे

टाइफून से समुद्र में उठने वाली लहरों की ऊंचाई अधिकतम 50 फीट तक मापी गई

मिरर मीडिया : जापान पर साल का सबसे खतरनाक चक्रवाती तूफान टाइफून हिनानोर का खतरा मंडरा रहा हैब। इस साल का सबसे ताकतवर तूफान पूर्वी चीन सागर के पार तेजी से उमड़ रहा है। यह तूफान जापान के दक्षिणी द्वीपों के लिए खतरा बन रहा है। साथ ही चीन के पूर्वी तट पर बेकाबू हवा का जोखिम बढ़ा रहा है। पश्चिमी प्रशांत महासागर से उठा चक्रवाती तूफान चीन के पूर्वी तट, जापान के दक्षिणी तट और फिलीपींस के लोगों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मौजूदा समय में ये अभी 241 प्रति किलोमीटर की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। वहीं इसके हवा के झोकों की गति 184 मील प्रति घंटा से अधिक है। इस बाबत अमेरिका के संयुक्त टाइफून चेतावनी केंद्र ने बताया है कि इस टाइफून से समुद्र में उठने वाली लहरों की ऊंचाई अधिकतम 50 फीट तक मापी गई है।

गौरतलब है कि तूफान से ओकिनावा की उड़ानें पहले ही बाधित हो चुकी हैं। जापान एयरलाइंस कंपनी ने बुधवार को इस क्षेत्र से आने-जाने वाली उड़ानें रद्द कर दीं, जबकि एएनए होल्डिंग्स इंक ने कहा कि गुरुवार तक आठ उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। दोनों कंपनियों ने चेतावनी दी कि आंधी के दौरान पूरे सप्ताह उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं।

Share This News

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Latest Articles