दिल्ली में फिर से मास्क लगाना अनिवार्य :नहीं लगाने पर 500 रूपये जुर्माना : बढ़ते कोरोना केस के मद्देनज़र लिया गया फैसला

मिरर मीडिया : दिल्ली में कोरोना के बढ़ते केसों के बीच एक बार फिर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।
दिल्ली में कोरोना के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए डीडीएमए यानी दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सार्वजनिक जगहों पर मास्क को एक बार फिर से अनिवार्य कर दिया है। बता दें कि इसी महीने की शुरुआत में डीडीएमए ने सार्वजनिक जगहों पर से मास्क की अनिवार्यता खत्म कर दी थी। अब मास्क नहीं लगाने पर आपको एक बार फिर 500 रुपए जुर्माना देना होगा।

बुधवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के उपायों पर विचार करने के लिए आज यानी 20 अप्रैल को एक अहम बैठक की। इस बैठक में दिल्ली में सार्वजनिक जगह पर मास्क को अनिवार्य करने का फैसला किया गया। इस आदेश के बाद अब मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपए जुर्माना होगा।

Share This News

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Latest Articles