Homeधर्महर हर महादेव के जयकारों के साथ खुल गए बाबा Kedarnath धाम...

हर हर महादेव के जयकारों के साथ खुल गए बाबा Kedarnath धाम के कपाट : हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद

Kedarnath केदारनाथ धाम का कपाट श्रद्धालुओं के लिए शुक्रवार को पूरे विधि-विधान के साथ खोल दिये गए हैं। बता दें कि तय मुहूर्त के मुताबिक विधि-विधान और धार्मिक परंपरा के मुताबिक केदारनाथ रावल भीमाशंकर लिंग, मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग, प्रशासन, बीकेटीसी अधिकारी और स्थानीय लोगों व श्रद्धालुओं की मौजूदगी में कपाट खोले गए हैं।

वहीं प्रशासन की मौजूदगी में मुख्य द्वार का ताला खोला गया। इसके बाद गर्भ गृह का द्वार खोला गया। गर्भ गृह में रावल और मुख्य पुजारियों ने पूजा-अर्चना की। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। बता दें कि 50 क्विंटल फूलों से बाबा के धाम को सजाया गया है।  गुजरात के वडोधरा के लोग धाम को सजा रहे हैं।

इस बाबत उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे हुए हैं। कपाट खुलने के पहले दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने केदारनाथ धाम पहुंचे हुए हैं। धाम में यात्रियों के लिए आस्था पथ बनाया गया है।

वहीं गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट भी आज खोल दिये जाएंगे। यमुनोत्री धाम के कपाट 10 बजकर 29 मिनट पर पूरे विधि-विधान के साथ खोले जाएंगे। शीतकालीन प्रवास खरसाली से मां यमुना की उत्सव डोली रवाना हो चुकी है। वहीं गंगोत्री धाम के कपाट 12 बजकर 25 मिनट पर अगले 6 माह के लिए खोले जाएंगे।

KK Sagar
KK Sagar
उत्कृष्ट लेखनी के लिए निष्पक्षता, पारदर्शिता और ईमानदारी का होना बेहद जरुरी है। और यहीं कई वर्षो का अनुभव मुझे मेरे पत्रकारिता में लेखनी को आकर्षक बनाता है। आप पाठकों का प्यार मुझे ऐसे ही आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहें और आगे भी मैं ऐसे ही लिखता रहूं। k k sagar....✍️....

Most Popular