Homeदुमकाअभी अंकिता की चिता की आग ठंडी भी नहीं हुई की फ़िर...

अभी अंकिता की चिता की आग ठंडी भी नहीं हुई की फ़िर एक 14 वर्षीय लड़की का शव पेड़ पर लटकता मिला : पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुटी : बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर जताया आक्रोश

मिरर मीडिया : दुमका में अभी छात्रा अंकिता की मौत का मामला ठंडा भी नहीं हुआ कि फ़िर एक मामले ने हड़कंप मचा दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ताजा मामला दुमका के जामा थाना क्षेत्र के श्रीअमडा गांव का है। गांव की रहने वाली एक 14 वर्षीय लड़की का शव गांव के ही पास एक पेड़ पर लटकता मिला। ग्रामीणों ने जब शव को देखा तो लड़की के परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे लड़की के परिजनों ने आनन-फानन में मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुटी है।

मृतक लड़की अपने एक रिश्तेदार के यहां रहकर मजदूरी करती थी। मृतक लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया कि एक युवक ने लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। जब वह गर्भवती हो गई तो उसकी हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया, जिससे मामला आत्महत्या का लगे। वहीं परिजनों के आरोप पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक के खिलाफ हत्या और रेप का मुकदमा दर्ज हुआ है। हालांकि पुलिस अभी मामले में बोलने से बच रही है। वह चुप्पी साधे हुए है।

वहीं इस बाबत भाजपा नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर लिखा, ‘दुमका से यह खबर खून खौला देने वाली है। आरोप है कि इस आदिवासी युवती को कल अरमान अंसारी नाम के युवक ने बलात्कार के बाद हत्या कर पेड़ पर लटका दिया है? अरमान की गिरफ्तारी हो गई है और कितनी आदिवासी युवतियां ऐसे दरिंदों का शिकार होगी झारखंड में?

https://twitter.com/yourBabulal/status/1566010110975287296?t=wos8E9yV6OggRKSW3gOz_Q&s=19

इसके साथ ही सांसद निशिकांत दुबे ने भी ट्वीट किया

आज मृतक अंकिता के छोटे भाई के १२ वाँ तक की पढ़ाई सिदो कानों प्राइवेट स्कूल निःशुल्क देगा, भाजपा की वरिष्ठ नेता @loismarandi जी को बधाई कि उन्होंने यह व्यवस्था कराई । आज हुई आदिवासी बहन कीं बलात्कार के बाद हत्या के बाद परिवार को भाजपा ३० लाख रुपये देगी।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular