Bihar: तेज प्रताप विवाद के बीच यादव परिवार में आई खुशखबरी, तेजस्वी यादव फिर से बनने वाले हैं पिता

Neelam
By Neelam
2 Min Read

लालू प्रसाद यादव के परिवार में इन दिनों भूचाल आया हुआ है। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने रविवार शाम सोशल मीडिया पोस्ट में अपनी 12 साल पुरानी प्रेम कहानी को जगजाहिर किया। जिसके बाद लालू प्रसाद यादव के परिवार में उथल-पुथल मचा हुआ है। तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से बेदखल कर दिया गया है। इस हलचल के बीच अचानक ही लालू परिवार एकाएक कोलकाता के लिए रवाना हो गया है। दरअसल, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एक बार फिर से पिता बनने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक, तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री प्रेगनेंट हैं। फिलहाल वह कोलकाता में हैं। लालू यादव और उनकी पत्नी राबड़ी कोलकाता गए हैं।

तेजस्वी यादव पहले ही पहुंच चुके हैं

पटना से कोलकाता जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट से परिवार के कई लोग कोलकाता गए हैं। इनमें राजद सुप्रीमो लालू यादव और राबड़ी देवी के साथ में मीसा भारती भी हैं। तेजस्वी यादव पहले ही वहां पहुंच चुके हैं। तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव प्रेग्नेंट हैं और कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती हैं। बता दें कि बीते मार्च में भी तेजस्वी यादव और लालू यादव दोनों ही कोलकाता गए थे और वहां 27 मार्च को तेजस्वी यादव की बड़ी बेटी कात्यानी के जन्मदिन में शामिल हुए थे।

तेजस्वी पहली बार 2023 में बने पिता

तेजस्वी पहली बार मार्च 2023 में पिता बने थे। उस वक्त उनकी पत्नी राजश्री ने एक बेटी को जन्म दिया था। तेजस्वी की बेटी का नाम कात्यायनी है। यह नाम लालू यादव ने ही रखा था।  कात्यायनी का जन्म 27 मार्च 2023 को हुआ था। चैत्य नवरात्रि के दौरान पोती का जन्म होने पर लालू ने पोती का नाम कात्यायनी रखा। तेजस्वी और राजश्री की शादी 2021 में दिल्ली में हुई थी।

Share This Article