धूमधाम से मनाया गया पावन पर्व गुरु पूर्णिमा, हवन-यज्ञ का आयोजन, गुरुओं का किया सम्मान

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : आज गुरुपूर्णिमा का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर गायत्री परिवार के युवा प्रकोष्ठ नवयुगदल व प्रज्ञा महिला मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा टाटानगर के 5 अलग-अलग स्थान गायत्री ज्ञान मंदिर भालूबासा, गायत्री मंदिर मून सिटी मानगो, साहित्य विस्तार केंद्र बारीडीह, नव चेतना विस्तार केंद्र गोविंदपुर, गायत्री चेतना केंद्र बेंको में कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रखर प्रज्ञा पुरुष, अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक संगरक्षक वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पं. राम शर्मा आचार्य व सजल श्रद्धा की प्रतीक वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा के चरणों में श्रद्धा के पुष्प अर्पित करते हुए आने वाले वर्ष के लिए नूतन संकल्प लिए। आज सुबह 7 बजे से ही नवयुगदल के युवा साथियों द्वारा गायत्री ज्ञान मंदिर में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। गुरुजी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद भोग प्रसाद का वितरण किया गया। नवयुगदल के कार्यकर्ताओं द्वारा गुरु पूर्णिमा के एक दिन पूर्व 2 जुलाई को शाम 4 बजे से 6 बजे तक गायत्री ज्ञान मंदिर भालूबासा में गायत्री महामंत्र का अखंड जप किया गया और सबके उज्जवल भविष्य के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई। उसके बाद भजन संध्या का आयोजन भी हुआ। सभी जगह इस अवसर पर गुरु परंपरा क्यों है, इसका क्या महत्व है, इस विषय पर प्रकाश डाला गया। सभी कार्यकर्ताओं ने 2026 में वंदनीया माता व अखंड ज्योति के शताब्दी वर्ष में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अपने-अपने योगदान के लिए गुरु चरणों मे पुष्प अर्पित करते समय संकल्प धारण किये। सबने सामूहिक संकल्प लिया कि शताब्दी वर्ष में हम सभी शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में अपनी भरपूर ऊर्जा लगाएंगे। सभी केंद्रों में शाम 6 बजे से दीप यज्ञ का आयोजन किया गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *