धालभूमगढ़ के नए सीओ ने संभाला पदभार

जमशेदपुर : प्रखंड कार्यालय में आज नव पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी सविता टोपनो ने प्रभार ग्रहण किया। निवर्तमान प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय द्विवेदी से उन्होंने प्रभार लिया। इस मौके पर अभय द्विवेदी ने कहा कि कम समय के कार्यकाल में ही यहां के अधिकारियों, कर्मचारियों व आम जनता का जो सहयोग और प्रेम मिला वह हमेशा याद रहेगा। नव पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि अधीनस्थ पदाधिकारियों और सहकर्मियों के साथ सामंजस्य स्थापित कर प्रखंड क्षेत्र के विकास को गति प्रदान करना ही उनकी प्राथमिकता होगी।

Share This News

Latest Articles