Homeधनबादअकाउंटेंट सिक्योरिटी सर्विस, बोकारो में 458 विभिन्न पदों पर चली बहाली प्रक्रिया...

अकाउंटेंट सिक्योरिटी सर्विस, बोकारो में 458 विभिन्न पदों पर चली बहाली प्रक्रिया : जिले के विभिन्न क्षेत्रों से तकरीबन दो हजार से अधिक अभ्यर्थी हुए शामिल

मिरर मीडिया : अकाउंटेंट सिक्योरिटी सर्विस, बोकारो में 458 पदों पर शहर के बरटांंड़ स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय परिसर में बहाली की प्रक्रिया के दौरान जिले के अलग-अलग क्षेत्र से तकरीबन दो हजार से अधिक अभ्यार्थी जिले के विभिन्‍न इलाकों से पहुंचकर बहाली प्रक्रिया में शामिल हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कंपनी ने सुपरवाइजर से लेकर सिक्‍योरिटी गार्ड तक के लिए आवेदन मांगे हैं। यहां कोच क्लीनर के 100 पद, रूम सर्विस स्टाफ के 50 पद, टेली कॉलर के 20 पद, सिक्योरिटी गार्ड के 20 पद, सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 5 पद, गैंगमैन के 5 पद, ऑफिस स्टाफ के 5 पद, टेक्निकल हेल्पर के 5 पद, फील्ड एग्‍जक्यूटिव के 5 पद, ग्राफिक डिजाइनर के 2 पद, ऑफसेट ऑपरेटर के 3 पद, सेल्स लड़का व लड़की के 10 पद, महिला मित्रा के 100 पद, सेल्स एंड सर्विस एक स्कूटी के 10 पद, डिलीवरी ब्वॉय कलेक्शन एक्सपोर्ट के 10 पद, सुपरवाइजर के 5 पद, अकाउंटेंट के 5 पद, फील्ड कोऑर्डिनेटर के 3 पद के लिए चयन प्रक्रिया चली।

आपको बता दें कि 458 पदों पर बहाली के दौरान तकरीबन दो हजार से अधिक अभ्यार्थी जिले के विभिन्‍न इलाकों से पहुंचे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि 4 घंटे पूर्व से कतार में लगे हुए हैं। तेज धूप के कारण और भी अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं नियोजनालय के उच्च अपर लिपिक किशोर कुमार सिन्हा का कहना है कि यहां 44 कर्मियों की जरूरत है, पर पर्याप्त व्‍यवस्‍था नहीं होने के कारण परेशानी हो रही है।

इस बाबत नियोजनालय के उच्च अपर लिपिक किशोर कुमार सिन्हा ने बताया कि राज्य के अलग-अलग जिले के नियोजनालय में 10 हजार युवाओं को रोजगार देने का कार्य चल रहा है। चयन प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित है। 16 जुलाई को मोरहाबादी मैदान में झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन चयनित अभ्‍यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। जबकि धनबाद जिले से भी चयनित किए गए युवक-युवतियों को जिला नियोजनालय की ओर से मोरहाबादी मैदान ले जाया जाएगा। इसका पूरा खर्च झारखंड सरकार की ओर से वहन किया जाएगा। नियोजनालय के उच्च अपर लिपिक किशोर कुमार सिन्हा ने बताया कि धनबाद जिले में तीन जगहों पर अभ्यार्थियों के लिए चयन केंद्र बनाया गया है। इसमें धनबाद मुख्य है। इसके अलावा सिंदरी व कुमारधुबी में भी अभ्‍यर्थियों का चयन किया जाता है।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular