भारतीय मजदूर संघ की त्रिवार्षिक दो दिवसीय अधिवेशन हुआ सम्पन्न : पुराने कमेटी को भंग कर नई कमिटी का किया गया गठन

mirrormedia
2 Min Read

मिरर मीडिया : भारतीय मजदूर संघ की त्रिवार्षिक
दो दिवसीय अधिवेशन रविवार को रांची के धुर्वा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। बता दें कि अधिवेशन का समापन तीन सत्रो में बैठक कर पूरी की गई। जिसके अनुसार कार्यकर्ता निर्माण, सदस्या अभियान पर काम करने के बारे में विशेष जोर दिया गया।

जबकि इसके अलावा संगठन मंत्री के द्वारा कार्यकर्ता विकास, विस्तारक गतिविधि व्यवस्था और असंगठित क्षेत्र में कार्य करने को लेकर टिप्स दिये गए। वही आंगनबाड़ी संगठन के महामंत्री पुष्पा देवी ने रसोईयां की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि रसोईयां पिछले कई वर्षो से काम कर रही है लेकिन उनलोगो को दो तीन महिने में एक हजार प्रोत्साहन राशी मिलती है ऐसे में रसोईया माताओ के बीच न्यू संगठन खड़ा कर उनके हक के लिए आवाज उठाने की बात कही।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष एस.एन.सिंह के द्वारा पुराने कमेटी को भंग कर क्षेत्रीय संगठन मंत्री धर्मदास शुक्ला के द्वारा नई टीम का गठन किया गया। मौके पर अध्यक्ष बलिराम यादव, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, रामचन्द्र  गोप, कृष्णा राय,  रंजना शरण, महामंत्री राजीव रंजन सिंह, मंत्री अंगद उपाध्याय, संजय चक्रवर्ती, प्रभात रंजन, कुमुदिनी कुल्लू, वित्त सचिव चंदन प्रसाद, कार्यकारिणी सदस्य सत्यनारायण सिंह, रमाशंकर प्रसाद, सुनील उरांव, माधव सिंह, ममता गुप्ता, कृष्ण केवट, तूसार क्रांति, रीमा रोज कुजूर, बृज किशोर पासवान, अनुज कुमार झा, कार्यालय मंत्री सुनील कुमार पांडे, संजय चौधरी, अभिमन्यु सिंह अमित झा रविंद्र मिश्रा अनूप दरार, महेंद्र वर्मा, दिलीप कुमार, मोहन महतो, प्रशांत वेल्थरिया, राजकुमार भगत, मुबारक हुसैन को नए टीम मे शामिल किया गया।

इस बाबत भारतीय मजदूर संघ के केंद्रीय मंत्री सुरेंद्र पांडे ने नई टीम को शुभकामनाएं दी और मजदूरो के हित के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कही। मौके पर भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रिय संगठन मंत्री धर्मदास शुक्ला  प्रदेश अध्यक्ष सत्यनरायण सिंह, के वर्किग जनरलिस्ट ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष अनंत तिवारी , केन्द्रिय मंत्री सरोज आचार्य, प्रदेश महामंत्री मनोज प्रसाद,  संगठन मंत्री विश्वनाथ भगत समेत कई पत्रकार सदस्य उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *