Homeधनबादबदलेगा मौसम मिलेगी थोड़ी राहत : 3 अप्रैल से झारखंड के उत्तर...

बदलेगा मौसम मिलेगी थोड़ी राहत : 3 अप्रैल से झारखंड के उत्तर पूर्वी हिस्सों में बारिश की संभावना

मिरर मीडिया : तापमान बढ़ने से गर्मी का पारा लगातार चढ़ते जा रहा है। झारखंड भी इससे अछूता नहीं है। प्रदेश के कई हिस्‍सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से पार हो चुका है। ऐसे में कुछ इलाकों में हीटवेव की स्थिति पैदा हो गई है। हालांकि इन सबके बीच मौसम विभाग ने राहत वाला अपडेट जारी किया है। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार, बिहार की सीमा से लगते क्षेत्रों में साइक्‍लोनिक कंडीशन बना है। इसके प्रभाव के चलते आने वाले कुछ दिनों में झारखंड वासियों को भीषण गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल सकती है।

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 2 अप्रैल तक झारखंड के सभी हिस्सों में खासकर गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, आदि इलाकों में भीषण लू चलने की संभावना है। इसलिए के मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। लेकिन 3 अप्रैल को झारखंड के देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह,‌गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़,‌साहिबगंज, पलामू इत्यादि इलाकों में आकाश में बादल छाए रहेंगे। जबकि कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।  ऐसा उत्तर प्रदेश में बन रहे साइक्लोन सरकुलेशन का टर्फ लाइन छत्तीसगढ़ होते हुए तमिलनाडु की ओर बढ़ने से संभव हो रहा है। इसका असर झारखंड पर भी पड़ने की पूरी संभावना है। इससे रांची और आसपास में भी हल्के बादल छाए रहेंगे। 3 अप्रैल से झारखंड के उत्तर पूर्वी हिस्सों में बारिश की संभावना के बीच तापमान में गिरावट के संकेत हैं। इस दिन के बाद हीटवेव से राहत मिल सकती है।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular