जमशेदपुर : बंद मकान का ताला तोड़कर चोर नकदी समेत लाखों रुपये का सामान चुरा ले गए हैं। घर में चोरी की जानकारी तब हुई जब घर के लोग वापस घर लौट कर आए। इसकी सूचना बिरसानगर थाना की पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। चोरों ने बिरसानगर थाना क्षेत्र जोन संख्या चार के निवासी अमित संजय टोप्पो के बंद घर को निशाना बनाया। घटना 12 से 15 नवंबर के बीच की बताई जा रही है। जब अमित संजय टोप्पो और उसके स्वजन घर बंद शहर से बाहर गए थे। वापसी पर घर का ताला टूटा हुआ देखा। कमरे में गए तो सारे सामान बिखरे हुए थे। अलमीरा खुला पड़ा था। इसके बाद उन्होनें घर में पाया कि नकदी समेत कई सामान गायब है।