आधी रात को युवक पर की थी फायरिंग, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : जुगसलाई फायरिंग मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमे मो. हसन और मो. सरफराज शामिल है। दोनों के पास से घटना में प्रयोग किए गए हथियार को भी बरामद कर लिया गया है। एक खोखा भी पुलिस ने घटनास्थल से बरामद किया है। इसकी जानकारी एसएसपी ने पत्रकारों को सोमवार को दी। उन्होंने बताया कि दोनों का पहले से ही अफजल के साथ विवाद चल रहा था। इसके बाद से दोनों ताक में ही थे। इस बीच 6 अप्रैल की आधी रात को अफजल घर के निकट अकेला ही खड़ा था। इसके बाद वहां पर हसन और मो. सरफराज पहुंचा था। दोनों के बीच बाता-बाती शुरू हुई थी। इसके बाद हसन ने हथियार निकाला और गर्दन पर गोली चला कर फरार हो गए।

Share This Article