Table of Contents
Dhanbad जिले में अवैध कोयला, बालू, शराब, लॉटरी एवं अन्य खनिज संपदा का काला कारोबार तो बदस्तूर जारी ही था अब इसमें स्क्रैप का कारोबार भी जुट गया है। बता दें कि Dhanbad धनबाद जिले में संचालित BCCL की विभिन्न कोलियरियों से लोहा व स्क्रैप की चोरी धड़ल्ले से हो रही है।
Dhanbad जिले से बाहर भेजने की जिम्मेवारी गोल्डन नामक सख्श की

Dhanbad जिले में कई जगहों में न सिर्फ रात में बल्कि दिन के उजाले में भी यह काम बदस्तूर जारी रहता है। इसे खपाने यानी जिले से बाहर भेजने की जिम्मेवारी गोल्डन नामक सख्श ने ले रखी है। अघोषित सिंडिकेट के माध्यम से जिले के वरीय पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारियों को चकमा देकर प्रतिदिन लाखों का वारा न्यारा कर रहा है।
रात के अंधेरे में तस्करी का खेल – फर्जी GST पेपर पर आसानी से भेजा जाता है Dhanbad जिले के बाहर
Dhanbad का बाघमारा अनुमंडल क्षेत्र हो या सिंदरी फिर धनबाद सदर DSP का इलाका, मुख्यालय 1 और 2 ही क्यूं ना हो इन तमाम इलाकों में संचालित लगभग सौ के आसपास स्क्रैप रात के अंधेरे में तस्करी के माध्यम से गोडाउन लाये गए लोहे/स्क्रैप को ट्रैकों में भरकर फर्जी जीएसटी पेपर के माध्यम से जिले के बाहर आसानी से निकाल दिया जा रहा है।

Dhanbad – ऑक्शन वाले छोटे बड़ें वाहनों की आड़ में चोरी के वाहन भी मिनटों में कट जा रहे हैं
हालांकि पिछले दो माह से बन्द पड़े इस धंधे ने सिंडिकेट से जुड़े कई धंधेबाजों को कमजोर कर दिया तो कुछ आउट ऑफ मार्केट हो गयें। अब नया सिकंदर जलवे बिखेर रहा है। अब बात कबाड़ी पट्टी इलाके की करें तो ऑक्शन वाले छोटे बड़ें वाहनों की आड़ में चोरी के वाहन भी मिनटों में कट जा रहे हैं। समय रहते Dhanbad जिला पुलिस ने अगर ऐसे धंधेबाजों पर सख्ती नहीं दिखाई तो आने वाले वक्त में स्थिति भयावह हो सकती है।
ये भी पढ़े…
- नो वेटिंग, फुल कंफर्म! मुंबई से बंगाल के लिए रेलवे ने खोला राहत का रास्ता, टाटानगर में भी ठहराव
- बिहार में पटना समेत 6 जिलों में होगा ब्लैकआउट, सायरन बजते ही बंद हो जाएगी बिजली
- प्रवासी भारतीयों के लिए खुशखबरी: OCI से जुड़े काम अब होंगे फास्ट और ऑनलाइन
- 20 साल बाद बदल रहा नीतीश कुमार का पता, सीएम हाउस कर रहे खाली, बनें लालू यादव के पड़ोसी
- बिहार में पटना समेत 33 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

