35 आंगनबाड़ी केन्द्रों में सेविका व सहायिका के पदों पर होगी बहाली
1 min read
जमशेदपुर : जिले के सभी 11 प्रखंडों के 35 आंगनबाड़ी केन्दों में सेविका व सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए उपायुक्त विजया जाधव के आदेश पर ग्राम सभा आयोजित करने के तिथि की घोषणा की गई है। रिक्त पदों में जमशेदपुर सदर में 13 आंगनबाड़ी केन्द्र, गोलमुरी सह जुगसलाई में 2, पोटका में 6, पटमदा 2, बोड़ाम 3, घाटशिला 3, मुसाबनी 2 तथा डुमरिया, धालभूमगढ़, चाकुलिया व बहरागोड़ा प्रखंड के 1-1 आंगनबाड़ी केन्द्र शामिल हैं। विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए ग्राम सभा 14 फरवरी से जारी है, जो 02 मार्च तक आयोजित की जाएगी।
केन्द्र का नाम, पदनाम व ग्राम सभा द्वारा चयन की तिथि
जमशेदपुर सदर अंतर्गत बागुन नगर केन्द्र के लिए सहायिका चयन की ग्राम सभा 14.02.2023 को, नामदा बस्ती 2/सहायिका/15.02.2023, मनीफीट धोबी लाईन/सहायिका/15.02.2023, बिरसा जोन 2B/सहायिका/16.02.2023, नागाडुंगरी बागुनहातु/सहायिका/16.02.2023, कागलनगर सोनारी/सहायिका/17.02.2023, सिधु कान्हु बस्ती 1/सहायिका/17.02.2023, हिन्द आश्रम/सहायिका/17.02.2023, जाहिरा बस्ती सोनारी/सहायिका/20.02.2023, धातकीडीह हरिजन बस्ती/सेविका/20.02.2023, गौड़ बस्ती 2/सहायिका/21.02.2023, जुगसलाई मुस्लिम बस्ती/सहायिका/22.02.2023 आयोजित की जा चुकी है।
- जमशेदपुर सदर(12 केन्द्रों के लिए ग्राम सभा आयोजित की जा चुकी है, आगे की तिथि है)-
- निर्मलनगर हरिजन बस्ती/सेविका/24.02.2023
- गोलमुरी सह जुगसलाई
- नमोटोला/सेविका/27.02.2023
- अम्बेदकरनगर/सहायिका/24.02.2023
- पोटका
- बुकामडीह/सेविका/15.02.2023
- राजदौड़ा 2/सेविका/16.02.2023
- डोमजुड़ी 2/सहायिका/16.02.2023
- डोमजुड़ी – 3/सेविका/24.02.2023
- डोमजुड़ी – 3/सहायिका/17.02.2023
- माटकू (सरदार पाड़ा )/सहायिका/24.02.2023
- पटमदा
- बिड़रा आ० टोला/सहायिका/27.02.2023
- धातकीडीह/सहायिका/28.02.2023
- बोड़ाम
- कान्दरूघोना/सेविका/25.02.2023
- गागीबुरू/सेविका/21.03.2023
- कुईयानी 2/सहायिका/14.03.2023
- घाटशिला
- महुलिया/सेविका/ 27.02.2023
- कासपानी/सेविका/ 27.02.2023
- मुस्लिमबस्ती/सहायिका/ 01.02.2023
- मुसाबनी
- महुलबेड़ा/सहायिका/ 02.03.2023
- अन्नानगर/सहायिका/ 02.03.2023
- डुमरिया
- रहेड़गोड़ा/सहायिका/ 16.02.2023
- धालभूमगढ़
- दुलियापाड़ा/सहायिका/ 24.02.2023
- चाकुलिया
-काँटाबनी/सेविका/ 25.02.2023
- बहरागोड़ा
- डोमबाहुटिया/सेविका/ 02.03.2023