अहले सुबह भूकंप के झटकों से हिला सिक्किम का ये हिस्सा
1 min read
मिरर मीडिया : तुर्की में भयंकर भूकंप के बाद भारत में सिक्किम के कुछ हिस्सों में सोमवार की सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गए। जानकारी के मुताबिक भूकंप का झटका सुबह चार बजकर 15 मिनट पर महसूस किया गया है।
बता दें कि इसका केंद्र उत्तर-पूर्वी युकसोम में था। भूकंप का केंद्र सतह से 70 किलोमीटर की गहराई में था। हालांकि भूकंप से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की जानकारी अभी नहीं मिली है।