साहिबगंज हत्याकांड का खुलासा: इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानदार की हत्या में शामिल तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

KK Sagar
1 Min Read

साहिबगंज: जिले में हुए चर्चित व्यवसायी संजीव कुमार उर्फ गुड्डू की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आपको बता दें कि यह सनसनीखेज वारदात बीते 4 मई की शाम करीब 8 बजे नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चैती दुर्गा मुख्य सड़क किनारे स्थित जीएस इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में घटित हुई थी। अज्ञात अपराधियों ने दुकान में घुसकर व्यवसायी संजीव कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

घटना के बाद से पुलिस लगातार हत्यारों की तलाश में जुटी हुई थी। एसपी के निर्देश पर मामले की जांच का दायरा बढ़ाते हुए मुफस्सिल थाना व गंगानदी थाना की संयुक्त पुलिस टीम ने गंगानदी के दियारा क्षेत्र से तीन युवकों को हिरासत में लिया है।

हालांकि, अब तक पुलिस अधिकारियों ने पकड़े गए युवकों के नाम और हत्या में उनकी संलिप्तता को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन सूत्रों की मानें तो इन तीनों युवकों से गहन पूछताछ की जा रही है और जल्द ही पूरे हत्याकांड का खुलासा किया जा सकता है।

Advertisement
Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....